पत्नी से डरा शिक्षक, बोला.. अपराधियों के साथ उठती-बैठती है_

primarymaster.in


 पत्नी से डरा शिक्षक, बोला.. अपराधियों के साथ उठती-बैठती है_

बकेवर (फतेहपुर), संवाददाता। सरकारी इंटर कॉलेज का एक प्रवक्ता अपनी पत्नी के चाल-चलन से इतना डर गया कि उसे अफसरों से खुद को बचाने की गुहार लगानी पड़ी। पति ने अफसरों से कहा कि उसकी पत्नी सहकारी बैंक में अधिकारी है लेकिन उसका अपराधियों के साथ उठना बैठना है। वह जब चाहे उसकी हत्या करा सकती है। डर के कारण वह उससे छिपकर रहता है। कभी गांव तो कभी किसी गुप्त स्थान पर रहना उसकी

मजबूरी बन गया है। पीड़ित की गुहार सुनने के बाद डीएम-एसपी के आदेश पर पत्नी, उसके परिजनों और रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस ने धमकाने और अपमानित करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थाना क्षेत्र के अवसेरीखेड़ा मजरे सुजावलपुर निवासी डॉ. राहुल शुक्ला दयानंद इंटर कलेज बिंदकी में प्रवक्ता

(हिन्दी) पद पर कार्यरत हैं। राहुल ने दर्ज मुकमदे में बताया कि उसकी शादी 12 दिसंबर 2021 को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, शाखा पतारा कानपुर की कनिष्ठ शाखा प्रबंधक से हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी के साथ कानपुर में किराये पर रहने लगा। पत्नी का व्यवहार शुरू से उसके और परिजनों के साथ अत्यंत क्रूर था। बाद में पत्नी का आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ उठना-बैठना हो गया। उसे शक है कि पत्नी ने उसकी हत्या की सुपारी दे रखी है।

पत्नी से डरा शिक्षक, बोला.. अपराधियों के साथ उठती-बैठती है_

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment