दिन के तापमान में आई गिरावट अब और ठंड बढ़ने के आसार

primarymaster.in


 प्रतापगढ़। जिले में ठंड का असर आगामी एक-दो दिन में बढ़ेगा। रविवार को रात का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा तो दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

दोपहर के समय खिली धूप में बैठ लोगों को राहत मिली। शाम के समय गलन का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं।

शनिवार के सापेक्ष रविवार को दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि रात का तापमान एक डिग्री बढ़कर नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। वहीं शाम होते ही गलन के बढ़ने से ठंड का एहसास हुआ।

सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अगले कुछ दिनों में दिन व रात के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। आसमान में बादलों की मौजूदगी बढ़ेगी। पछुआ हवाओं के चलते गलन अधिक बढ़ेगी

दिन के तापमान में आई गिरावट अब और ठंड बढ़ने के आसार

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment