कई राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति, केंद्र ने किया बड़ा बदलाव

primarymaster.in


 मंगलवार की रात अचानक पांच राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल कर दिया गया। ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल रघुवरदास के इस्तीफे को स्वीकारने के बाद हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। हरि बाबू अभी तक मिजोरम के राज्यपाल थे। अब पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल विजय कुमार सिंह (वीके सिंह) को मिजोरम का नया राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को दो राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति के साथ तीन राज्यों में स्थानांतरण किया है। इसे राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है।

वहीं, वैचारिक रूप से केरल की वामपंथी सरकार को चुनौती देने वाले आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बना गया है। जबकि बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल भेजा गया है।

आखिर वीके सिंह को क्यों भेजा गया मिजोरम?

ओडिशा के राज्यपाल रघुवरदास का इस्तीफा स्वीकार कर मोदी सरकार ने उनकी सक्रिय राजनीति में वापसी के संकेत दिए हैं। ओडिशा में रघुवरदास की जगह मिजोरम के राज्यपाल हरी बाबू खंभनपति को राज्यपाल बनाकर 

भेजा गया है।

कई राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति, केंद्र ने किया बड़ा बदलाव

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment