नई दिल्ली. रोजमर्रा की जिंदगी में सभी लोग कुछ न कुछ सामान ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदते हैं. खासकर फेस्टिव सीजन में लोगों की शॉपिंग बढ़ जाती है. कई बार शॉपिंग करते समय दुकानदार कुछ ऐसे प्रोड्क्ट ग्राहक को बेच देते हैं जो या तो घटिया क्वालिटी के होते हैं या उनकी एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी होती है. इसके अलावा कई बार ई-कॉमर्स कंपनियां या दुकानदार खराब सामान को लौटाने में आनाकानी करते हैं. हालांकि सरकार ने उपभोक्ताओं को समस्याओं के निवारण के लिए कई अधिकार दिए हैं. इसी कड़ी में नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (National Consumer Helpline) ने खराब प्रोडक्ट को लेकर शिकायत करना आसान बना दिया है.
उपभोक्ता मामले का विभाग ग्राहकों को हेल्पलाइन नंबर 1915 मुहैया कराता है. इस नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन के जरिए हम कोई भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यह हेल्पलाइन उपभोक्ताओं को उनकी समस्याओं के बारे में सलाह देगा और उन्हें अपनी शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा. इसके अलावा आप घर बैठे ऑनलाइन अपना केस ई-दाखिल (eDaakhil) पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं.
WhatsApp के जरिए भी नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर शिकायत
अगर कोई कंपनी या दुकानदार आपके साथ धोखाधड़ी करता है तो आप इसकी शिकायत इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वाट्सऐप (WhatsApp) के जरिए भी कर सकते हैं. दरअसल, केंद्र सरकार ने हाल ही में नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन को वाट्सऐप पर (NCH On WhatsApp) शुरू करने का निर्णय लिया है. हेल्पलाइन नंबर 8800001915 को यूजर्स अपने वाट्सऐप ऐप में एड कर सकते हैं. इस सुविधा से कंज्यूमर वाट्सऐप के जरिए डॉक्यूमेंट्स भी शेयर कर सकेंगे.
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






