निपुण एसेसमेंट टेस्ट में बरेली को ए ग्रेड, 87 फीसदी छात्र निपुण घोषित

primarymaster.in


 परिषदीय स्कूलों में हुए निपुण एसेसमेंट टेस्ट का रिजल्ट बुधवार को जारी हो गया। बरेली को प्रदेश में 30वां स्थान मिला है। वर्ष 2023 में केवल 48 फीसदी निपुण छात्रों के साथ बरेली को प्रदेश में 58वां स्थान मिला था। इस बार 87.82 फीसदी छात्र निपुण घोषित हुए हैं। परिणाम के आधार पर बरेली जनपद को ए ग्रेड मिला है।

 2023 में बरेली को सी ग्रेड मिला था। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों का निपुण एसेसमेंट टेस्ट 25 और 26 नवंबर को हुआ था। जिले के 288721 विद्यार्थियों में से 245654 ने परीक्षा दी थी। बुधवार को इसका रिजल्ट जारी हो गया। बरेली में 33.37 फीसदी छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर ए प्लस ग्रेड हासिल किया। 75 से 90 फीसदी के बीच अंक पाने वाले छात्र 36.51 फीसदी हैं। इनको ए ग्रेड मिला। 

60 से 75 फीसदी अंक पाने वाले छात्र 17.94 फीसदी रहे। इनको बी ग्रेड मिला। सी ग्रेड में 5.55 फीसदी, डी ग्रेड में 2.42 फीसदी और ई ग्रेड में 4.21 फीसदी छात्र आए हैं। बरेली में 2023 में 48 फीसदी बच्चे ए प्लस, ए और बी श्रेणी में थे जबकि 52 फीसदी बच्चे सी, डी और ई श्रेणी में थे। इसीलिए जनपद सी ग्रेड में था। एसआरजी डॉ.अनिल चौबे ने बताया कि कक्षा 1 से 3 तक भाषा और गणित की परीक्षा में जनपद को ए ग्रेड मिला है। कक्षा 4 और 5 में भाषा, गणित, ईवीएस और इंग्लिश में भी ए ग्रेड प्राप्त हुआ है जबकि कक्षा 6 से 8 तक हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विषय में बी ग्रेड प्राप्त हुआ है।

निपुण एसेसमेंट टेस्ट में बरेली को ए ग्रेड, 87 फीसदी छात्र निपुण घोषित

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment