लखनऊ। प्रदेश में अगले दो दिन के लिए मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। पूर्वी यूपी के कई इलाकों में शुक्रवार व शनिवार को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार है। वहीं, शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के एनसीआर, आगरा व तराई क्षेत्रों समेत तमाम जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरने के भी आसार हैं। इस बीच 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चलेंगी और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। पूर्वी यूपी में बदले मौसम का जोर 28 दिसंबर को दिखेगा। लखनऊ समेत विभिन्न जगहों पर शनिवार को हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी के संकेत हैं।
अगले दो दिन बादलों और सर्द हवाओं की वजह से दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी। वहीं रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की उछाल देखने को मिलेगी। बारिश के बाद अगले 48 घंटों में तापमान की बदली हुई स्थितियां फिर से पहले जैसी हो जाएंगी। इधर, बृहस्पतिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 7.4 और बहराइच में सर्वाधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






