कुंडा। सरांय सैद खां निवासी समाजसेवी संजीव सिंह की 40 वर्षीय पत्नी इन्दू सिंह का निधन हो गया। वह उच्च प्राथमिक विद्यालय नोहर सिंह का पुरवा में प्रधानाध्यापिका थीं। परिजनों ने बताया कि वह कई महीने से गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। इस बीच वह गांव आ गई थीं। दो दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ी तो संजीव सिंह उनको इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ ले गए। गुरुवार आधी रात को इलाज के दौरान इन्दू सिंह की सांस थम गई। निधन की जानकारी होते ही संजीव सिंह के घर पहुंचकर क्षेत्र के समाजसेवी, शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





