आउटसोर्स कर्मचारियों को शोषण से मिलेगी निजात : जेएन तिवारी

primarymaster.in


 लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने कहा कि प्रदेश के पांच लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मियों जल्द ही शोषण से निजात मिलने की उम्मीद है। न्यूनतम वेतन भी तय करने पर सहमति बनी है। शासन से जल्द ही इस संबंध में विस्तृत नियमावली जारी कर दी जाएगी। वे रविवार को लविवि में हुए कर्मचारी सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में संगठन ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इन कर्मचारियों की पीड़ा रखी थी। नियमावली बनाने को लेकर प्रस्ताव भी दिया था। सीएम ने जल्द ही नीति निर्गत करने का भरोसा दिलाया है। तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मार्च में बड़ा सम्मेलन आयोजित करेगा। इसमें पूरे राज्य से कर्मचारियों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कर्मचारियों की समस्याओं को सुनेंगे। प्रेसवार्ता में महामंत्री अरुणा शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे, बृज भूषण मिश्र, रिंकू राय व अन्य उपस्थित पदाधिकारी रहे। संवाद

आउटसोर्स कर्मचारियों को शोषण से मिलेगी निजात : जेएन तिवारी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment