मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर आंधी चल सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इक्का दुक्का स्थानों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटों में अयोध्या, शाहजहांपुर और कानपुर सबसे ठंडे जिले रहे। इन जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के नीचे रहा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमौसी मौसम केन्द्र ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। कुछ जगह बेहद घना कोहरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अयोध्या का न्यूनतम पारा 4.0 डिग्री और कानपुर शहर 4.8 डिग्री, शाहजहांपुर का 4.6 डिग्री, रायबरेली में फुर्सतगंज का 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। इटावा में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को 22 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा।
कई जगह रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। हिमाचल-राजस्थान में कुछ जगह शीतलहर के आसार हैं। 2-5 दिनों के दौरान उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बहुत घने कोहरे की चेतावनी है।
वेस्ट यूपी में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका
पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से मेरठ सहित वेस्ट यूपी में आज से मौसम में बदलाव के आसार हैं। हवा में नमी बढ़ने से मेरठ सहित वेस्ट यूपी में बेहद घना कोहरा छाया हुआ है। 48 घंटों में वेस्ट यूपी में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। बादल और बारिश का यह दौर 12 जनवरी तक जारी रहने के आसार हैं। इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा, लेकिन बेहद घना कोहरा अगले हफ्ते तक परेशान करेगा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहा और कुछ स्थानों पर दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। दिन-रात का तापमान क्रमश 16.6 एवं 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से क्रमश 0.8 एवं 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है। दिन में चार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। एक्यूआई 170 दर्ज हुआ जो मध्यम श्रेणी में है। आज बारिश से मेरठ में सर्द दिन की स्थितियां बनने के आसार हैं।
आगरा में आज तेज आंधी के साथ बारिश के आसार
ताजनगरी आगरा में भीषण सर्दी, गलन, शीतलहर के साथ शनिवार को मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली कड़कने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार पूरे दिन में कभी भी बदलाव हो सकते हैं। लेकिन शाम को इसकी अधिक आशंका है। तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ऐसा एक या अधिक बार भी हो सकता है।
कई राज्यों में अचानक बदला मौसम, बौछारों से बढ़ी ठंड
नई दिल्ली/श्रीनगर, एजेंसी। उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में शनिवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम अचानक बदल गया। कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश होने से ठंड और बढ़ गई। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में पाला पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को पंजाब-हरियाणा, मध्य प्रदेश, हिमाचल, त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।
लखनऊ, । मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर आंधी चल सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इक्का दुक्का स्थानों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटों में अयोध्या, शाहजहांपुर और कानपुर सबसे ठंडे जिले रहे। इन जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के नीचे रहा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमौसी मौसम केन्द्र ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। कुछ जगह बेहद घना कोहरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अयोध्या का न्यूनतम पारा 4.0 डिग्री और कानपुर शहर 4.8 डिग्री, शाहजहांपुर का 4.6 डिग्री, रायबरेली में फुर्सतगंज का 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। इटावा में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को 22 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






