महंगाई भत्ता मर्ज करने की पीएम करें घोषणा : इप्सेफ

primarymaster.in


 लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर मांग की है कि पूर्व की भांति 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को वेतन में मर्ज करने की घोषणा करें।

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने कहा है कि नियम है कि महंगाई भत्ता जब वेतन में 50 प्रतिशत से अधिक हो जाता है तो उसे वेतन में जोड़ दिया जाता है। ऐसे निर्णय सभी आयोगों के समय से होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 50 प्रतिशत से ज्यादा महंगाई भत्ता हो गया है।

संगठन के महासचिव प्रेमचंद्र व उप महासचिव अतुल मिश्रा ने 8वें वेतन आयोग की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि कर्मचारियों को पूर्ण विश्वास है कि 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को वेतन में जोड़ने की भी जल्द घोषणा होगी। इप्सेफ ने पीएम से यह भी आग्रह किया है कि आउटसोर्सिंग-संविदा कर्मचारियों की स्थिति को देखते हुए उनकी सेवा सुरक्षा, न्यूनतम वेतन के लिए नियमावली बनाने का आदेश दें। ब्यूरो

महंगाई भत्ता मर्ज करने की पीएम करें घोषणा : इप्सेफ

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment