लखनऊ। प्रदेश में 24 फरवरी से 12 मार्च तक शुरू होने जा रहे हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को शान्तिपूर्ण एवं नकल विहीन कराने के उद्देश्य से शासन ने निरीक्षण, पर्यवेक्षण के लिए परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक तथा कक्ष निरीक्षकों के लिए एसओपी के दिशा-निर्देश जारी किया है।
अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी इस एसओपी में कहा गया है कि राज्य सरकार बोर्ड परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग की प्रवृत्ति, सम्भावनाओं पर अंकुश लगाने, परीक्षा की पवित्रता, बनाये रखने के लिए कटिबद्ध है। परीक्षा के पूर्व आवंटित परीक्षा केन्द्रों का ठीक प्रकार से निरीक्षण कर लें और केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ मीटिंग भी करें। परीक्षा अवधि में प्रत्येक दिन दोनों पालियों में नियमित अन्तराल पर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करना होगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






