शुभ संध्या साथियों🙏
/)(\
//) (\\
///)..(\\\
////)…(\\\\
\….\…/…./
\….)(…./
/…/..\…\
═════════꧁꧂═══════
> आज दिनांक 30 जनवरी 2025 को पीएम श्री विद्यालय मोहरनिया में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के माननीय विधायक श्री राम फेरन पांडेय जी के सुपुत्र श्री आशुतोष पांडेय जी रहे। वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ विधायक प्रतिनिधि श्री आशुतोष पांडेय जी ने किया सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के सुधार कार्य पर प्रकाश डाला और पीएम श्री विद्यालयों द्वारा बच्चों के पठन-पाठन ठहराव के साथ-साथ सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को बताया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार ने कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चों के स्कूल में आने हेतु आह्वान करते हुए पठन-पाठन पर जोड़ देते हुए पीएम श्री विद्यालय की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। पीएम श्री विद्यालय मोहरनिया के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला मंत्री सत्य प्रकाश वर्मा, ब्लॉक मंत्री हरीश कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष दिवाकर प्रताप सिंह, राकेश श्रीवास्तव,अनुराग गुप्ता, आनंद त्रिपाठी, देवेंदु त्रिपाठी, सुमंत द्विवेदी,संतोष मिश्रा,वीरेंद्र प्रताप सिंह,अनूप वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, सहित सैकड़ो शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
> सुप्रेम- पीएम श्री विद्यालय मोहरनिया, श्रावस्ती
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






