लखनऊ। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई और गणितीय क्षमता में जबरदस्त उछाल आया है। निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत प्रयासों से सरकारी स्कूलों में बुनियादी शिक्षा में बड़ा बदलाव आया है।
एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (असर) के अनुसार कक्षा तीन के बच्चों के पढ़ने के स्तर में 8.3 फीसदी और गणितीय दक्षता में 7 फीसदी का सुधार हुआ है। इससे यूपी, शिक्षा में गुजरात और तमिलनाडु जैसे शीर्ष राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है।
प्रदेश में वर्ष 2018 में कक्षा 3 के बच्चों की पढ़ने की क्षमता का स्तर 12.3 फीसदी था। वर्ष 2024 में यह बढ़कर 27.9 फीसदी हो गया है। यानी कुल 15.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं गणितीय दक्षता 2018 में 11.2 फीसदी थी जो 2024 में बढ़कर 31.6 फीसदी
पहुंच गई है। इस प्रकार कुल 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि पिछले छह वर्षों में हुए इन सुधारों ने प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2025 तक हर बच्चे को बुनियादी साक्षरता और गणना में दक्ष करने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रदेश में निपुण भारत मिशन को प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। प्राथमिक स्तर के बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणना करने में बच्चों को सक्षम बनाया गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






