यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का रंग बदला

primarymaster.in


 यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिये इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में बदलाव किया है। कापी के पेज में परिषद का मोनोग्राम भी बनाया गया है। हाईस्कूल की कापी गुलाबी और इंटर की कॉपी भूरे रंग की हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से उत्तर पुस्तिकाएं आनी शुरू हो गई हैं। निशातगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाएं रखी जा रही हैं। जल्द ही इन्हें परीक्षा केन्द्रों को भेजा जाएगा।

डीआईओएस राकेश कुमार का कहना है कि उप्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नकल रोकने लिए विशेष इंतजाम किये हैं। कापियों के रंग में बदलाव किया गया है। हाईस्कूल की कापी के पेज तीन और इंटर के पेज 10 पर परिषद का मोनोग्राम बना हुआ है। ताकि कापियों में कोई हेराफरी न हो सके। उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से उत्तर पुस्तिकाएं आनी शुरू हो गई हैं।

जीआईसी इंटर कॉलेज में रखी जा रहीं कॉपियां

जीआईसी इंटर कॉलेज में इन कॉपियों को अभी रखा जा रहा है। शिक्षकों और कर्मचारियों को उत्तर पुस्तिकाओं के मिलान में लगाया गया है। परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों की सख्या के अनुसार कापियों के बण्डल बनाए जा रहे हैं। जल्द ही परीक्षा केन्द्रों को कापियां भेजी जाएंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच होनी हैं। लखनऊ में 126 परीक्षा केन्द्रों पर 1.03 लाख बच्चे परीक्षा देंगे।

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का रंग बदला

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment