OLA 3rd Generation Scooter Launched:
की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने आज अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को बड़ा अपडेट करते हुए अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के थर्ड जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया है. कंपनी के इस नए पोर्टफोलियो में कुल चार वेरिएंट्स आते हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है. वहीं ओला ने अपना नया फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 प्रो प्लस भी लॉन्च किया है, जो देश का सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है.
ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और सीईओ भाविष अग्रवाल ने कहा कि, “नए थर्ड जेनरेशन इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. जो इसे पिछले अन्य मॉडलों के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं.
भाविष ने कहा कहा कि, हम एक बार फिर से नंबर वन इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड बन गए हैं, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेग्मेंट में कंपनी की हिस्सेदारी 25% हो गई है.” बता दें कि, सेकंड जेनरेशन मॉडल के दो वेरिएंट्स एस1 एक्स और एस 1 एक्स प्रो की बिक्री भी जारी रहेगी.
ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि नए थर्ड जेनरेशन मॉडल को पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसमें बिल्कुल नया पावरट्रेन इस्तेमाल किया गया है. नए स्कूटर में हबलेस मोटर के बजाय नया मिड-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिलता है.
जिसमें मोटर कंट्रोल यूनिट (एमसीयू) और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों एक ही बॉक्स में फिट किया गया है. कंपनी का दावा है कि ये नया पावरट्रेन पहले से ज्यादा ड्राइविंग रेंज देगा.
चेन ड्राइवः
इसके अलावा कंपनी ने अपने नए थर्ड जेनरेशन मॉडल में बेल्ट ड्राइव के बजाया चेन ड्राइव सिस्टम का इस्तेमाल किया है. जो स्कूटर के परफॉर्मेंस को और भी बेहतर बनाता है. इसके चेन ड्राइव के साउंड के लिए भी कंपनी ने काम किया है. सेकंड जेनरेशन मॉडल में बेल्ट ड्राइव सिस्टम दिया जाता है.
पेटेंटेड ब्रेक बाय वायर टेक्नोलॉजी:
ओला इलेक्ट्रिक ने थर्ड जेनरेशन स्कूटर में अपना पेटेंटेड ब्रेक बाय वायर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. कंपनी का कहना है कि किसी भी सामान्य टू-वन में जब ब्रेक अप्लाई किया जाता है तो वाहन की काइनेटिक एनर्जी से हीट (गर्मी) उत्पन्न होती है. इससे ब्रेक पैड की लाइफ प्रभावित होती है साथ की माइलेज पर भी असर देखने को मिलता है.
लेकिन इस नए स्कूटर में दी जाने वाली ब्रेक बाय वायर टेक्नोलॉजी में पेटेंटेड ब्रेक-सेंसर का इस्तेमाल किया जा रहा है. ये सेंसर न केवल ब्रेकिंग पैटर्न की पहचान करता है बल्कि ये सेंसर ब्रेकिंग की आपात स्थिति का भी पता लगाता है. ये तकनीक मैकेनिकल ब्रेकिंग के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग भी जेनरेट करता है. इस दौरान काइनेटिक एनर्जी इलेक्ट्रिसिटी में कन्वर्ट होती है और बैटरी को चार्ज करती है. कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की मदद से स्कूटर को न केवल 15% ज्यादा रेंज मिलती है बल्कि स्कूटर के ब्रेक-पैड की लाइफ भी दोगुनी हो जाती है.
Ola S1X Gen 3 Price
Ola S1X 2kWh वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए, 3kWh वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपए और 4kWh वाले टॉप मॉडल की कीमत 99,999 रुपए तय की गई है. Ola S1X Plus के 4kWh वेरिएंट की कीमत 1,07,999 रुपए है. ये सभी कीमतें एक्स शोरूम प्राइस हैं.
Ola S1 Pro Gen 3 Price
इस ओला स्कूटर के 3kWh वेरिएंट की कीमत 1,14,999 रुपए, 4kWh वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपए है. Ola S1 Pro Plus वेरिएंट का 4kWh वेरिएंट 1,54,999 रुपए और 5.5kWh वेरिएंट 1,69,999 रुपए में बेचा जाएगा. इन सभी वेरिएंट्स की कीमतेंएक्स शोरूम प्राइस हैं.
OLA S1 Pro+
ओला के थर्ड जेनरेशन में सबसे महंगा और फ्लैगशिप मॉडल अब स1 प्रो प्लस हो गया है. कंपनी ने इस स्कूटर को दो बैटरी पैक 4kwh और 5kwh के साथ लॉन्च किया है. जिनकी कीमत क्रमशः 1,54,999 रुपये और 1,69,999 रुपये है. इसमें डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. ये देश का सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसका मोटर 13KW का पीक पावर जेनरेट करता है. ये स्कूटर महज 2.1 सेकंड में ही 0 से 4 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. इसकी टॉप स्पीड 141 किमी/घंटा है और सिंगल चार्ज में ये स्कूटर सबसे ज्यादा 320 किमी की ड्राइविंग रेंज देगा.
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






