शिक्षा ढांचे की मजबूती पर भी जोर

primarymaster.in


 स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे की मजबूती का जिक्र करते हुए आर्थिक सर्वेक्षण में शिक्षा पर ज्यादा खर्च का संकेत दिया है।

स्कूली शिक्षा में शत प्रतिशत नामांकन लक्ष्य की ओर बढ़ने के साथ उच्च शिक्षा के लिए मौजूदा शैक्षिक नेटवर्क और बुनियादी ढांचे को दोगुना करने की बात सर्वे में है। सर्वेक्षण में यह भी बताया गया है कि पिछले कुछ वर्षों में उच्च शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है। वर्ष 2040 तक सभी उच्चतर शिक्षा संस्थान बहुविषयक संस्थान बन जाएंगे।

आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 रिपोर्ट में शिक्षा और मानव संसाधन विकास को देश की आर्थिक और सामाजिक तरक्की के लिए सबसे अहम बताया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी जोर इसके अलावा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भूमिका पर भी जोर दिया गया है। भारत में 14.72 लाख स्कूल हैं, जिनमें 24.8 करोड़ छात्र पढ़ते हैं और इन स्कूलों में 98 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। सरकारी स्कूल कुल स्कूलों का 69 हिस्सा है, जिनमें 50 छात्र नामांकित हैं और 51 शिक्षक कार्यरत हैं।

स्कूल छोड़ने की दर में लगातार गिरावट दिख रही

आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक बीते वर्षों में स्कूल छोड़ने की दर में लगातार गिरावट देखी गई है। यह प्राथमिक स्तर पर 1.9, उच्च प्राथमिक स्तर पर 5.2, माध्यमिक स्तर पर 14.1 है। शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। यूडीआईएसई 2023-24 रिपोर्ट के अनुसार जिन स्कूलों में कंप्यूटर मौजूद हैं, उनका प्रतिशत 2019-20 में 38.5 से बढ़कर 2023-24 में 57.2 हो गया। इंटरनेट सुविधा वाले स्कूलों की संख्या 2019-20 में 22.3 से बढ़कर 2023-24 में 53.9 हो गई।

शिक्षा ढांचे की मजबूती पर भी जोर

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment