चूहों को जिंदा करने के लिए हवन, खुद को बता रहे कल्कि अवतार, आईपीएस की हरकतों से खलबली

primarymaster.in


 कहा जाता है कि कल्कि का अवतार यूपी के संभल में होना है। अब इसी यूपी में तैनात एक आईपीएस अफसर खुद को कल्कि का अवतार बताने लगा है। इस अफसर की तैनाती में संभल की कमिश्नरी यानी मुरादाबाद में है। इस आईपीएस अधिकारी की अजीबोगरीब हरकतें विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कभी ये आईपीएस खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताते हैं तो कभी मरे चूहों को जिंदा करने के लिए हवन भी करने के लिए मातहतों को बुलाकर निर्देश देते हैं।

इससे पहले गणतंत्र दिवस पर मैदान में ही गाड़ी दौड़ाने लगे थे। कपड़ा उतारकर मिट्टी में लोटते भी लोगों ने इन्हें देखा। एक आईपीएस अफसर की हरकतों से पुलिस विभाग में खलबली मची है। कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि एसएसपी सतपाल अंतिल ने यह जरूर स्वीकार किया कि आईपीएस का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह अवकाश पर हैं। उनके बारे में बढ़ा-चढ़ाकर बातें की जा रही हैं। किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं हुई है।

इसी साल आईपीएस को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उक्त आईपीएस की तैनाती एएसपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से उनका व्यवहार अचानक बदल गया था। गणतंत्र दिवस परेड से पहले 23 जनवरी को रात में उन्होंने न केवल अकारण मैदान में गाड़ी दौड़ाई बल्कि कपड़े उतारकर मिट्टी में भी लोट गए। पुलिस लाइन के जीडी ऑफिस और एसपी ट्रैफिक के दफ्तर में भी उनके द्वारा शोरशराबा करने की जानकारी मिली है। बताते हैं कि वह वहां तैनात एक मुंशी को अपने आवास पर ले गए और दो मरे हुए चूहे दिखाकर बोले कि हवन करके हम इन्हें जिंदा करेंगे। मुंशी ने आईपीएस की इस हरकत की जानकारी आरआई के साथ ही अन्य उच्चाधिकारियों को भी दी।

भरोसेमंद सूत्र बताते हैं कि उनकी स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने उनके परिजनों को बुलवाया और पूरे मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले आए परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। हालांकि घटनाओं के बारे में कोई कुछ नहीं बोल रहा है लेकिन एसएसपी ने उनके खराब स्वास्थ्य की पुष्टि की है।

चूहों को जिंदा करने के लिए हवन, खुद को बता रहे कल्कि अवतार, आईपीएस की हरकतों से खलबली

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment