लखनऊ। प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। लखनऊ समेत आसपास इलाके में तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि रात में सर्दी भी हो रही है। अयोध्या में रविवार को सबसे कम 9 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में सर्वाधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, तराई के इलाकों में सुबह हल्का कोहरा रहेगा।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एम दानिश ने बताया कि 3 से 5 फरवरी के बीच पश्चिमी यूपी में मौसम में बदलाव के आसार हैं।
इससे यहां हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वांचल में इसका कोई खास असर नहीं रहेगा। लखनऊ व आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन 4 व 5 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना
है। लखनऊ में रविवार को अधिकतम 29.2 डिग्री और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसकी वजह से दो फरवरी को ही दिन में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। संवाद
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






