दौड़ परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए लिंक जारी

primarymaster.in


 लखनऊ। सिपाही भर्ती के 60,244 पदों के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण (दौड़) का पहले चरण का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक रविवार को जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी वेबसाइट uppbpb.gov.in या लिंक https://ctcp24.com/uppbpbcst23/loginpage.aspx से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 10 से 27 फरवरी तक कराया जाना प्रस्तावित है। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 10 फरवरी को प्रवेश पत्र जारी होंगे। बोर्ड ने शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन में सही पाए गए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में लिखे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने को कहा है।

परीक्षा 45वीं वाहिनी अलीगढ़, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, आठवीं वाहिनी बरेली, नौवीं वाहिनी मुरादाबाद, 26वीं वाहिनी गोरखपुर, 37वीं वाहिनी कानपुर, 33वीं वाहिनी झांसी, 35वीं वाहिनी लखनऊ, छठवीं वाहिनी मेरठ, 47वीं वाहिनी गाजियाबाद, 20वीं वाहिनी आजमगढ़ और 39वीं वाहिनी मिर्जापुर में कराया जाना प्रस्तावित है। ब्यूरो

सिपाही भर्ती : दौड़ परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए लिंक जारी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment