शिक्षा अधिकारियों पर लगाया उदासीनता बरतने का आरोप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ लंबित मामलों के निराकरण में घोर उदासीनता बरते जाने का आरोप लगाया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं वरिष्ठ शिक्षक नेता व उपाध्यक्ष ओंम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शासन एवं सरकार के स्पष्ट आदेश के बाद भी अठ्ठाईस मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्ति शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्कीम से अब तक अच्छादित न किया जा सका है। इससे शिक्षकों के बीच भारी नाराजगी है।
समस्त मामले प्रयागराज स्थित निदेशालय स्तर पर महीनों से लंबित है। अब जाकर अपतियाँ लगाकर मामले विद्यालयों को भेजे जा रहे है। जानकारी के अनुसार अभी तक लगभग दो प्रतिशत ऐसे मामले मात्र निस्तारित हो पाए है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही नोशनल वेतन वृद्धि प्रदान कर सेवा निवृत पेंशनरो की पेंशन ग्रेच्युटी एवं राशि करण का संशोधन नही हो पा रहा है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





