शराबी शिक्षकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति करेगा यह राज्य
राज्य सरकार शिक्षा सत्र 2025-26 से सख्ती करने जा रही है। स्कूलों में शराब पीकर आने वाले शिक्षकों सहित छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार करने वाले और लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। शिक्षकों के लिए नई तबादला नीति भी जल्द जारी होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री व भारसाधक शिक्षा मंत्री विष्णु देव साय ने निर्देश दिए हैं।
स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा अफसरों को पत्र जारी किया है। इसके मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। प्रदेश में पांच हजार स्कूलों में एकल शिक्षक हैं। बाकी अन्य स्कूलों में 7,303 शिक्षक अतिशेष हैं। उन्हें कम शिक्षक वाले स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। आगामी चार वर्षों में शिक्षा विभाग की अकादमिक उन्नति के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






