नई दिल्ली, एजेंसी। सरकार पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) के तीनों स्तरों की महिला प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला आयोजित करने जा रही है। इसका उद्देश्य हर जिले में कम से कम एक आदर्श महिला-अनुकूल ग्राम पंचायत विकसित करना है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च से पहले, 1,200 से अधिक महिला पंचायत प्रतिनिधि महिलाओं के नेतृत्व वाले स्थानीय निकाय पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगी। पंचायती राज मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि कार्यशालाएं 4-5 मार्च को आयोजित की जाएंगी। ये कार्यशालाएं स्थानीय निकाय में महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों (डब्ल्यूईआर) की महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यान केंद्रित करेंगी। साथ ही उनके नेतृत्व को बढ़ाने और निर्णय लेने में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज मंत्रालय के रणनीतिक रोडमैप पर चर्चा होगी। कार्यशालाओं में पंचायतों में उत्कृष्ट महिला नेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






