टीचर ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

primarymaster.in


 हवेली खड़गपुर । एक संवाददाता रविवार की देर रात हवेली खड़गपुर थानाक्षेत्र के संत टोला में एक शिक्षक नवीन कुमार आर्य उर्फ गौतम ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह परिजन ने कमरे में शिक्षक की लाश को फांसी के फंदा से लटका देखा। इसकी सूचना हवेली खड़गपुर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिक्षक के पिता ओंकार प्रसाद आर्य ने बताया कि उनका पुत्र नवीन कुमार आर्य उर्फ गौतम प्रखंड के दरियापुर टू पंचायत की मध्य विद्यालय दरियापुर हिंदी टू में शिक्षक पद पर कार्यरत था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज भागलपुर और पटना में भी चल रहा था। उसने घर के कमरे में ही रविवार की देर रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह उसके कमरे में गया तो देखा कि नवीन की लाश फांसी के फंदे से झूल रहा था। सूचना पर पहंुची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।

इधर, शिक्षक नवीन कुमार की आत्महत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पिता, पत्नी और बेटा, बेटी की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक शिक्षक को पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री है। जानकारी के मुताबिक मृतक का पुस्तैनी घर कोड़ासी में है। नगर के संत टोला में भी अपना मकान है। यहीं परिवार के साथ रहते थे। हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि संत टोला में शिक्षक की आत्महत्या मामले में मृतक के पिता ओंकार प्रसाद आर्य के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टीचर ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment