नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना के एक निजी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा के साथ शिक्षक ने अश्लील हरकत की। इसकी जानकारी होने पर गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक की पिटाई कर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। नेबुआ नौरंगिया थाने के गड़हिया बसंतपुर के समीप स्थित एक निजी स्कूल में बगल के गांव निवासी एक छात्रा कक्षा दो में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को स्कूल गई छात्रा के साथ बाथरूम में एक शिक्षक छेड़खानी करने लगा। रोती बिलखती बच्ची घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन शुक्रवार को स्कूल पहुंचे और शिक्षक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
शनिवार को छात्रा के साथ स्कूल पहुंचकर परिजनों ने शिक्षक की जमकर पिटाई की। परिजनों के तहरीर पर पुलिस आरोपी शिक्षक को स्कूल से थाने लेकर पहुंची और पूछताछ कर रही है।
इस संबंध प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)





