25 हजार की इनामी शिक्षिका गिरफ्तार

primarymaster.in


 25 हजार की इनामी शिक्षिका गिरफ्तार

फर्जी प्रमाण पत्र लगा कर नियुक्ति पाने वाली शिक्षिका को कंधरापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिक्षिका पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

नियुक्ति के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र लगा कर नियुक्ति पाने वाली शिक्षिका को कंधरापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिक्षिका पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

आपको बता दें कि बिलरियागंज थाने में 16 अप्रैल 2021 को खंड शिक्षा अधिकारी बिलरियागंज डॉली मिश्रा ने थाने में प्रार्थना पत्र दे कर मुकदमा दर्ज कराया था की प्राथमिक विद्यालय शोधनपट्टी पर तैनात सहायक अध्यापिका रेखा सिंह पुत्री श्री अवाधू सिंह द्वारा नियुक्ति के समय लगाए गए सभी प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। शिकायत के बाद अध्यापिका रेखा सिंह निवासी सिविल लाइंस कहीं फरार हो गईं। पुलिस ने रेखा सिंह के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया।

नियुक्ति के उपयोग प्रमाणपत्र में मिली कमी

नियुक्ति के समय प्रस्तुत किये गये शपथ पत्र, प्रमाण पत्र यथा शैक्षिक व प्रशिक्षण सम्बन्धी उपाधियां, जाति प्रमाण पत्र व बिकलांग प्रमाण पत्र व स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रित सम्बन्धित प्रमाण पत्र व भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र की स्वहस्ताक्षरित प्रतियां जांचोपरान्त झूठी/कूट रचित या अन्य कारण से त्रुटि पूर्ण पाये जाने के सम्बन्ध मे दाखिल किया। जिसके आधार पर स्थानीय पर थाने आरोपी श्रीमती रेखा सिंह पुत्री अवधेश कुमार सिंह 443 सिविल लाईन कोतवाली आजमगढ़ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत विवेचना शुरू किया गया। इस दौरान आरोपी शिक्षिका फरार हो गई। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया।

गुरूवार को प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पच्चीस हजार का इनामिया आरोपी रेखा सिंह पत्नी स्व0 अवनीन्द्र कुमार सिंह निवासी 443 सिविल लाइन नियर कठवा मोड़ थाना कोतवाली हाल पता- पिता स्व0 भीष्म सिंह निवासी चुरिया थाना लार जनपद देवरिया उ.प्र को पायलट तिराहा भँवरनाथ के पास से हिरासत पुलिस मे लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का न्यायालय चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार, उपनिरीक्षक जावेद अख्तर, प्रभारी स्वाट टीम नन्द कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक मनीष पाल स्वाट टीम, सर्विलांस सेल क0आ0 ग्रेड ठ चन्द्रमा मिश्रा व दिनेश कुमार यादव सर्विलांस सेल शामिल रहे।

25 हजार की इनामी शिक्षिका गिरफ्तार

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment