बेरोजगार युवा हो जाएं तैयार रोजगार मेले की तारीखें तय
लखनऊ , अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक अवसर आने वाला है। जहां ऑटोमोबाइल से लेकर गारमेंट और हेल्थ से जुड़ी कंपनियां युवक-युवतियों की तलाश में है। इसके लिए सेवायोजना विभाग अप्रैल माह में रोजगार मेला 23 शहरों में आयोजित करने जा रही है। रोजगार मेला आयोजित करने की विभिन्न तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में अपर निदेशक सेवायोजन पीके पुण्डीर की ओर से जिला सेवायोजन अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सेवायोजन कार्यालय की ओर से जारी रोजगार मेले की तारीख इस प्रकार है। लखनऊ में 17 अप्रैल को, अयोध्या व गोरखपुर में 15 अप्रैल को, सोनभद्र में 17 अप्रैल को, मऊ में 19 अप्रैल को, भदोही में 24 अप्रैल को व गाजियाबाद और सहारनपुर में 29 अप्रैल को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
यहां करें पंजीकरण
प्रदेश के किसी भी जिले में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए बेरोजगार युवा उम्मीदवार को रोजगार संगम की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट है: rojgaarsangam.up.gov.in
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




