प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, पति ने करा दी दोनों की शादी
यूपी के आजमगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव में विवाहिता ने अपने प्रेमी को घर पर मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान उसके पति और ससुर भी खेत से आ गए। दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस और विवाहिता के मायके सूचना दी। पुलिस की उपस्थिति में पति और ससुर ने मिलकर विवाहिता का उसके प्रेमी के साथ शादी करा दी। दरअसल दोनों के बीच 10 साल से प्रेम संबंध था। उधर, ये मामला क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है।
ये मामला अतरौलिया क्षेत्र का है। जहां एक युवक की छह महीने पहले अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद विवाहिता ससुराल आई। कुछ दिन बाद ही वह मायके चली गई। पति के चाचा का निधन होने पर एक महीने पहले ही वह फिर ससुराल आई थी। गुरुवार को परिवार के लोग गेहूं की फसल काटने के लिए खेत गए थे। घर में विवाहिता अकेली थी।
इस दौरान महिला अपने प्रेमी को घर बुला लिया। दोनों घर के भीतर थे। इस दौरान खेत से परिवार के लोग आ गए और दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। जानकारी होते ही गांव के लोग भी जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और विवाहिता के पिता भी पहुंचे। सभी की उपस्थिति में विवाहिता का उसके प्रेमी के साथ मंदिर में विवाह करा दिया गया। विवाहिता प्रेमी के साथ चली गई।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






