अलग-अलग प्रकाशक छापेंगे कवर पृष्ठ, पुस्तक, सबसे मोटी 392 पेज की गणित की किताब

primarymaster.in


 यूपी बोर्ड : अलग-अलग प्रकाशक छापेंगे कवर पृष्ठ, पुस्तक, सबसे मोटी 392 पेज की गणित की किताब

प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) किताबों के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने 36 विषयों की 70 किताबें प्रकाशित करने के लिए टेंडर जारी किया है। प्रकाशक तीन मई को दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं और उसी दिन तीन बजे टेंडर खोला जाएगा। खास बात यह है कि पहली बार कवर पृष्ठ और पुस्तक अलग-अलग प्रकाशक छापेंगे। बोर्ड ने ऐसा इसलिए किया है ताकि प्रकाशक मनमाने तरीके से निर्धारित संख्या से अधिक पुस्तकें न छापने पाएं। प्रकाशकों को कवर पृष्ठ की संख्या के अनुरूप किताबों के प्रकाशन की रॉयल्टी एनसीईआरटी को देनी होगी। उम्मीद है कि नई किताबें जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में बाजार उपलब्ध हो जाएगी। प्रकाशकों को ही पूरे प्रदेश में किताबें उपलब्ध करानी होगी।

सबसे मोटी 392 पेज की गणित की किताब

एनसीईआरटी की 70 किताबों में सबसे मोटी 392 पेज की कक्षा 11 गणित की किताब है। उसके बाद 320 पेज की कक्षा 11 की लेखाशास्त्र: वित्तीय लेखांकन भाग-1 पुस्तक है। कक्षा दस गणित की किताब 308 पेज, कक्षा 11 व्यवसाय अध्ययन की किताब 300 पेज की है। सभी किताबें एक से चार रंग में प्रकाशित कराई जा रही है।

यूपी बोर्ड : अलग-अलग प्रकाशक छापेंगे कवर पृष्ठ, पुस्तक, सबसे मोटी 392 पेज की गणित की किताब

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Huebhdhdj

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment