विभागीय जोड़-तोड़ से अब तक नौकरी कर रहे 08 लापता शिक्षकों में से 01 ने दिया इस्तीफा
श्रावस्ती। विभागीय जोड़-तोड़ से अब तक नौकरी कर रहे आठ शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। जुगाड़ न लगा तो एक सहायक शिक्षक ने त्यागपत्र दे दिया। वहीं दो ने अवैतनिक अवकाश के लिए प्रार्थनापत्र भेज दिया है। चार शिक्षक अब भी लापता हैं। इनका कोई जवाब नहीं आया। वहीं एक अन्य शिक्षक को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है।
इकौना के गोमदापुर में तैनात रहीं सहायक शिक्षिका मोना सक्सेना 10 अक्टूबर 2018 से बिना किसी सूचना के विद्यालय से नदारद हैं। इन्हें अंतिम नोटिस मिला तो इन्होंने दिमागी टीबी होने की बात कह काम करने में शारीरिक व मानसिक रूप से खुद को अक्षम बताते हुए अवैतनिक अवकाश के लिए प्रार्थनापत्र भेज दिया। रिहारनपुरवा प्राथमिक विद्यालय में चार सितंबर 2022 से लापता देवकी चौहान, किढि़हौना विद्यालय से तीन मार्च 2023 से लापता सुधीर कुमार वर्मा व उच्च प्राथमिक विद्यालय मुश्काबाद में 20 सितंबर 2023 से लापता प्रधान शिक्षक जय प्रकाश ने अंतिम नोटिस पर भी कोई जवाब नहीं भेजा।
पटपरगंज द्वितीय विद्यालय से एक मार्च 2021 से लापता सहायक शिक्षक रवि ने अंतिम नोटिस पर विभाग को त्यागपत्र भेजा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय मध्य नगर में 18 दिसंबर 2023 से लापता सहायक शिक्षिका चांदनी पाल ने अनुपस्थिति का कारण न बताकर अवैतनिक अवकाश के लिए प्रार्थनापत्र भेजा है। वहीं, हरिहरपुररानी के गुलरा बंजारा में तैनात सहायक शिक्षिका 11 नवंबर 2023 से बिना सूचना लापता हैं। जब इसकी पोल खुली तो विभाग की ओर से इन्हें भी अंतिम नोटिस भेजा गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






