10 दिन में गैरहाजिर मिले 47 शिक्षकों को चेतावनी
Raebareli News: 10 दिन में गैरहाजिर मिले 47 शिक्षकों को चेतावनी
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में एक से 10 अप्रैल तक हुए निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 47 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें तीन प्रधानाध्यापक, 19 सहायक अध्यापक, 11 शिक्षामित्र और 14 अनुदेशक शामिल हैं। इन सभी को चेतावनी देते हुए तीन दिन के खंड शिक्षा अधिकारियों और अन्य विभागों के अफसरों ने प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से निरीक्षण किए थे। निरीक्षण की समीक्षा के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्रवाई की। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापकों में थुलेंडी की ज्योति रावत, भीरा गोविंदपुर-प्रथम की कुसुम सिंह, पूरे गंगादीन के गया शंकर त्रिवेदी अनुपस्थित मिले।
सहायक अध्यापकों में माला उपाध्याय, चंपा भंडारी, रोली रस्तोगी, मंजू बिष्ट, अनीता वर्मा, सविता, सुनीता सिंह, नमिता गुप्ता, रिशु गुप्ता, रितु यादव, विद्या देवी, आजम खान, शिल्पी सिंह, रंजना चौधरी, प्रियंका यादव, आरती गुप्ता, दिलीप कुमार, मो. सलीम, मीनाक्षी चौधरी निरीक्षण में गैरहाजिर पाई गईं।
बीएसए के मुताबिक, शिक्षामित्रों में अर्चना शुक्ला, अर्चना देवी, चंद्रवती, सरला देवी, पुष्पा मिश्रा, देवेंद्र प्रताप सिंह, शीला यादव, महजबीन, गायत्री देवी, रीतू सिंह, अमृत लाल व अनुदेशकों में मोनिका सोनी, संजीव कुमार, रेखा देवी, रेखा गुप्ता, दिग्विजय सिंह, मनस्वी वर्मा, खुशबू, विमल कुमार, सुनील कुमार, अंबरीश कुमार श्रीवास्तव, आशीष द्विवेदी, गीता देवी, पदमिनी, रीता देवी भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहीं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






