सेलेक्शन पोस्ट के 2423 पदों पर आवेदन शुरू, अब मोबाइल एप से करें आवेदन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 कर्मचारी चयन आयोग ने फेज-XIII सेलेक्शन पोस्ट 2025 के तहत 2423 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 23 जून की रात 11 बजे तक पंजीकरण और 24 जून तक फीस जमा कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन के लिए 28 से 30 जून की रात 11 बजे तक आवेदन होंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24 जुलाई से चार अगस्त तक संभावित हैं। विज्ञापित 2423 पदों में से 314 एससी, 148 एसटी, 561 ओबीसी, 1169 अनारक्षित और 231 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। विभिन्न पदों के लिए 18 से 42 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पद के अनुसार 10वीं से लेकर स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के लिए अर्ह हैं। आयोग ने साफ किया है कि किसी व्यक्ति को आयोग की वेबसाइट पर अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) और आधार प्रमाणीकरण पूरा करने के बाद ही स्क्राइब के रूप में काम करने की अनुमति दी जाएगी। यदि अभ्यर्थी का स्क्राइब आधार प्रमाणित नहीं है, तो आयोग उसे स्क्राइब उपलब्ध कराएगा। सभी अभ्यर्थी, जो आवेदन करना चाहते हैं और जिन्होंने आयोग की नई वेबसाइट (https://ssc.gov.in) से अपना वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्राप्त नहीं किया है, उन्हें नया ओटीआर प्राप्त करना होगा क्योंकि पुरानी वेबसाइट (https://ssc.nic .in) से प्राप्त ओटीआर नई वेबसाइट पर काम नहीं करेगा। ओटीआर प्राप्त होने के बाद ही अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रयागराज। एसएससी की भर्तियों के लिए अब मोबाइल एप से आवेदन किया जा सकेगा। आयोग ने साफ किया है कि अभ्यर्थी mySSC एप के माध्यम से विशिष्ट एंड्रॉइड मोबाइल फोन का उपयोग करके आवेदन कर सकेंगे। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। पहले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे और मोबाइल एप के माध्यम से लाइव फोटो ले सकते थे। एक जून से अब पूरी आवेदन प्रक्रिया एप के माध्यम से ही सहजता से पूरी की जा सकेगी। आयोग ने मोबाइल एप को काफी हद तक अपग्रेड किया है। अभ्यर्थियों को 23 मई को आयोग की वेबसाइट पर जारी आधार नीति के अनुरूप आधार प्रमाणीकरण करना होगा। मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन पेज पर अपने आधार नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करना होगा। यह एप केवल वर्जन 11 या उससे अधिक वाले एंड्रॉइड फोन पर ही काम करता है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को चेहरा प्रमाणीकरण पूरा करने के लिए अपने फोन पर आधार फेस आरडी एप भी इंस्टॉल करना होगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment