प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में नई शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर डीएलएड प्रशिक्षित और टीईटी/सीटीईटी पास अभ्यर्थियों का बेमियादी धरना गुरुवार को नौवें दिन जारी रहा। अभ्यर्थियों ने बुधवार आधी रात उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर यूपी सरकार और आयोग का अनुपात-समानुपात के विरोध में भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
कहा कि आज नहीं तो कल अंधेरे से प्रकाश की किरण निकलेगी। दावा किया कि वर्तमान में परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 181276 पद रिक्त हैं। वहीं दूसरी ओर सात साल से भर्ती नहीं आने के कारण लाखों योग्य अभ्यर्थी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। अभ्यर्थियों के बुधवार को कान पकड़कर और मुर्गा बनकर प्रदर्शन करने का वीडियो पर पूर्व सीएम सपा सुप्रीमो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-’जिसने किया भावी शिक्षकों का बुरा हाल, न रहेगी वो सरकार।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






