शिक्षक-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के नाम रोपा पौधा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

पूरे देश में चलाया ‘एक पौधा ओपीएस’ के नाम अभियान अमर उजाला ब्यूरो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

लखनऊ। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के राष्ट्रीय आह्वान पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश के शिक्षक-कर्मचारियों ने “एक पौधा ओपीएस के नाम” अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को इसके तहत सभी ने एक-एक पौधे रोपे।

एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने बताया कि आज पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए पौधरोपण किया गया। जो भी पौधे लगाए गए हैं, उन्हें पेंशन वृक्ष का नाम दिया गया है। इसमें सभी विभागों से शिक्षक-कर्मचारियों अधिकारियों

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पौधे हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण हैं, उसी तरह पुरानी पेंशन भी हमारे परिवार की सामाजिक सुरक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है।

इस अभियान के माध्यम से सभी पेंशन विहीन कर्मचारी सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द पुरानी पेंशन बहाल हो सके। इसके साथ ही उन्होंने अर्द्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन तत्काल बहाल करने मांग की है।

पौधरोपण में अटेवा के प्रदेश महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी, डॉ. राजेश कुमार, अशोक कुमार, रामेंद्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार वर्मा आदि ने पौधरापेण किया

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment