संभावना : उत्तर भारत में अगले चार दिन भीषण गर्मी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


मानसून के अरब सागर में रुकने से तापमान बढ़ने के आसार 2-4 डिग्री पारा बढ़ने का अनुमान, 11 जून तक चलेंगी गर्म हवाएं

नई दिल्ली/जयपुर, एजेंसी। उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के छह राज्यों में अगले चार दिन तक तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है।

शनिवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और राजस्थान में 8 से 11 जून के बीच गर्म

हवाएं और उच्च तापमान का अनुमान जताया। इस दौरान राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन में उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री

सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। वहीं मध्य भारत में अगले चार दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले हफ्ते ही महाराष्ट्र के इलाकों में रुका हुआ है। मानसूनी हवाएं कमजोर होने से मौसम

गर्म होने के आसार हैं।

राजस्थान में फिर तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी : राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में फिर तेज गर्मी का अनुमान है जहां शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment