प्रयागराज : शिक्षा सेवा चयन आयोग एलनगंज के बाहर नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर 12वें दिन भी डीएलएड अभ्यर्थी डटे रहे। शिक्षा सेवा चयन आयोग के गेट पर पुतला बनाकर नीबू-मिर्च लगाकर आयोग अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की नजर उतारी। साथ ही आंदोलन तेज करने के लिए अभ्यर्थियों के दलों को विभिन्न जिलों में रवाना कर दिया गया है, जहां वह अभ्यर्थियों को जुटाने के लिए संपर्क अभियान में शामिल हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि सात साल से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं और इसकी घोषणा करने के बाद सरकार पोस्ट डिलीट कर बैकफुट पर चली गई। जब तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी नहीं होगा, आंदोलन भी खत्म नहीं होगा। बीटीसी
बैच 2015 के अभ्यर्थी अंजनी शुक्ला ने कहा कि आयोग के बाहर से तभी हटेंगे जब भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। धरने का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि 12 दिन हो गए हैं पर आयोग और सरकार दोनों गंभीर नहीं है। अभ्यर्थियों को 13 जून को विशाल धरना प्रस्तावित किया है और भीड़ जुटाने के लिए तमाम अभ्यर्थी विभिन्न जिलों में कोचिंग सेंटर पर जाकर बीटीसी के अभ्यर्थियों धरने में शामिल होने के लिए बुलाया जा रहा है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






