उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। बुधवार को भी सूबे के करीब 18 जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा, उरई में हीट वेव यानी लू की स्थिति रहने से तापमान 45 डिग्री के ऊपर निकल गया। राजधानी लखनऊ में पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। अमौसी स्थित प्रदेश के मुख्य मौसम केन्द्र के अनुसार मौजूदा समय प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इससे प्रदेश के अधिकांश जिले भट्ठी बने हुए हैं। 48 घंटों के दौरान कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
बारिश का पूर्वानुमान दो दिन बढ़ा: पूर्वी यूपी के ऊपर बन रही वर्षाजनक परिस्थितियां अभी पूरे प्रभाव में नहीं आई हैं। ऐसे में बारिश का पूर्वानुमान जो 12 जून के लिए था वह दो दिन बढ़ गया है। 14 जून से कई जिलों में बारिश या हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद तपिश के साथ-साथ पारा भी तीन से चार डिग्री नीचे आएगा। 20-25 जून तक वेस्ट यूपी में मानसून के भी दस्तक देने की उम्मीद है।
पश्चिम यूपी में लू का ऑरेंज अलर्ट: पश्चिमी यूपी में लू,उष्ण रात की स्थितियां 13 जून तक रह सकती हैं। मौसम विभाग ने गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, झांसी में लू की स्थिति का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






