जिले से नहीं हैं स्थानांतरण की सुविधा, दो हजार शिक्षकों के आने की सुविधा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

जिला स्तर पर गठित होगी टीम उसके बाद किया जाएगा फेरबदल 

सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण को लेकर सभी जिले को पत्र जारी किया है। इसमें 15 जिले के बेसिक शिक्षा विभाग से एक भी शिक्षकों को स्थानांतरित करने पर रोक लगाई गई है। इस क्रम में सिद्धार्थनगर से भी किसी शिक्षक को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। जबकि अध्यापक व प्राध्यापक के रूप में दो हजार शिक्षकों को अन्य जिले से स्थानांतरित किया जाएगा। 

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से छात्रों को बेहतर शिक्षा देने की कवायद तेज कर दी गई है। जिन जिलों में शिक्षकों की कमी है वहां से स्थानांतरण की सुविधा हटाई गई है। जबकि जरूरत के अनुसार अन्य जिले के शिक्षक संबंधित जिले में तैनाती पा पाएंगे। इस क्रम में सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय के लिए 457 शिक्षक, सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लिए 1393 शिक्षक व प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लिए 251 शिक्षकों की तैनाती जिले में की जाएगी। 

इन सभी आगंतुक शिक्षकों को एकल सहित छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। एक साथ दो हजार शिक्षकों की जिले में तैनाती की जाए तो छात्रों को पठन-पाठन के लिए पर्याप्त शिक्षक मिल पाएंगे। जबकि अन्य क्षेत्रों में भी शिक्षकों को असुविधा नहीं होगी। वहीं शिक्षकों को स्थानांतरित करने के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की जाएगी। इस टीम की निगरानी में सभी को स्थानांतरित किया जाएगा। टीम का अध्यक्ष डीएम को बनाया गया है। 

बीएसए शैलेष कुमार ने बताया कि 15 जिले से शिक्षकों को अन्य जिले में स्थानांतरित करने की सुविधा नहीं है। इस क्रम में सिद्धार्थनगर का भी नाम है। जबकि दो हजार से अधिक शिक्षक जिले में तैनाती ले पाएंगे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment