चयन वेतनमान मामले को लेकर शिक्षक संगठन में नाराजगी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

कासगंज बीआरसी सभागार में उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक समिति बैठक आहूत हुई। बैठक में शिक्षकों के चयन वेतनमान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षकों ने कहा कि, जनवरी 2015 में पदोन्नति के बाद जनवरी 2025 में शिक्षकों का चयन वेतनमान लगना था, जनवरी से ही विभाग ने प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया। ऑनलाइन में सिर्फ कुछ ही शिक्षकों के नाम सो हो रहे थे, बाकी के नाम ऑनलाइन दिखाई नहीं दे रहे थे। इसके तीन से चार महीने बाद शिक्षकों के नाम ऑनलाइन शो होने लग गए, लेकिन इसके बाद भी शिक्षकों का चयन वेतनमान विभाग द्वारा 6 माह बीत जाने के बाद भी अब तक नहीं लगाया गया।

शिक्षक नेताओं ने कहा कि, संगठन इसकी निंदा करता है, यदि यथाशीघ्र चयन वेतनमान नहीं लगाया गया तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। बैठक में जिला संयोजक खूबेंद्र सिंह लोधी, धनंजय लोधी, नरेंद्र कुमार, नितिन यादव, शिवराज सिंह, जयप्रकाश, अनार सिंह, राकेश राजपूत, निलेश चौहान, होशियार सिंह, अरविंद कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment