आज से थमेगी लू, 17 से बारिश के आसार, यहां गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 लखनऊ। प्रदेश में गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून से पूर्वी और 19 जून से पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं। तभी कुछ राहत की मिलेगी। इस बीच रविवार से अगले पांच दिन तक प्रदेश में लू नहीं चलने का अनुमान है। इससे भी तपिश से थोड़ा सुकून मिलने की उम्मीद है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में पुरवा हवाएं चलेंगी। इससे 15 जून से छिटपुट बूंदाबांदी का दौर शुरू होगा। फिर 17 जून से पूर्वी और 19 जून से पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। तराई इलाकों को छोड़कर अन्य स्थानों पर पड़ रही उमस भरी गर्मी अगले 1-2 दिनों तक जारी रहने के आसार हैं। रविवार से लू की स्थिति प्रदेश में कमजोर होगी।

प्रयागराज रहा सबसे गर्म, कई जिलों में लू का प्रभाव प्रदेश में शनिवार को प्रयागराज 45 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं बांदा में 44.8, कानपुर में 44.9, वाराणसी में 43 43, आगरा में 43.6, सुल्तानपुर में 42.6, लखनऊ में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बहराइच, बरेली, झांसी और गोरखपुर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री से

ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार पुरवा हवा के चलते बुंदेलखंड में शनिवार को तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़ों से थोड़ी राहत मिली।

यहां गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment