लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय स्कूल सोमवार 16 जून से खुल गए हैं। हालांकि अभी शिक्षक-कर्मचारी ही स्कूल आ रहे हैं। किंतु भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में 30 जून तक बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 7.45 से दोपहर 12.30 बजे तक चलेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी 30 जून तक निर्धारित समय में शैक्षणिक व प्रशासकीय कार्य पूरा करेंगे। अभी स्कूलों का समय – सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। हालांकि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक इस निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं। – उन्होंने कहा कि ऐसे समय में संशोधन का क्या लाभ, जब शिक्षक कई किलोमीटर दूर से स्कूल जाएगा ही।
वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश साहू व प्रदेश – महामंत्री आलोक सिंह यादव ने कहा है कि इस समय – बुंदेलखंड सहित प्रदेश के सभी जिलों में भीषण गर्मी (हीट वेव) है। उन्होंने कहा कि इस गर्मी में शिक्षकों को – स्कूल आने का आदेश पूरी तरह अमानवीय व अव्यवहारिक है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





