लखनऊ। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया चल रही है।
इस क्रम में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षक व मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय 20 जून तक शिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन को अग्रसारित कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा है कि प्राप्त आवेदन-पत्रों को अग्रसारित करने की कार्यवाही काफी धीमी है। इसके कारण विभाग द्वारा निर्धारित समय में आवेदन पत्रों पर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाना व्यवहारिक रूप से सम्भव नहीं दिख रहा है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





