लखनऊ। मूसलाधार बारिश से सोमवार को प्री-मानसून का धमाकेदार आगाज हुआ। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जगह हुई तेज बारिश से दुश्वारियां भी बढ़ीं। लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
बरेली में रेलवे लाइनों पर पानी भरने से करीब 30 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। बुधवार से प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। सोमवार की बारिश ने पूरे प्रदेश के मौसम को बदल दिया। अवध के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर और अंबेडकरनगर में आंधी और बारिश से गर्मी से राहत मिली। बरेली में सबसे ज्यादा 149.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूरे प्रदेश में तापमान में औसतन 2-4 डिग्री की गिरावट महसूस की गई जो आगे तीन से चार दिन में 3-7 डिग्री तक हो सकती है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के बीच 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली और यही क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। आगामी दो से तीन दिन में दक्षिण पश्चिम मानूसन के पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल है।
18 और 19 जून को भारी बारिश की के आसार हैं। मंगलवार को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में बिजली गिरने की आशंका है।
बिजली गिरने से 13 की मौत
बिजली गिरने से गोंडा में दो तो श्रावस्ती में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुल्तानपुर में आंधी के बीच जामुन का पेड़ छप्पर पर गिरने से महिला की मौत हो गई।
ललितपुर में बिजली गिरने से दो, गोरखपुर में चार, सोनभद्र और चंदौली में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। सोनभद्र के रायपुर थाने के परिसर में वायरलेस टॉवर पर बिजली गिरने से थाने के मुख्य आरक्षी राजीव कुमार, आरक्षी संदीप यादव, अखिलेश झुलस गए।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





