लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने भले ही बीएसए व अन्य शिक्षाधिकारियों के तबादले अगले आदेश तक न करने का निर्णय लिया हो, लेकिन इसकी राह आसान नहीं होगी। छह से अधिक बेसिक शिक्षा अधिकारी पदोन्नत होकर डीआईओएस बन गए हैं।
वहीं कई शिक्षाधिकारी माध्यमिक से बेसिक शिक्षा विभाग में निवर्तन पर भी भेजे गए हैं। ऐसे में विभाग को खाली पदों पर तैनाती करनी ही पड़ेगी। शासन ने प्रदेश में सभी विभागों को अपने यहां सामान्य रूप से तबादला करने के लिए 15 जून की तिथि निर्धारित की गई थी। किंतु विभाग ने रविवार देर रात शिक्षकों की चल रही तबादला प्रक्रिया, स्कूल चलो अभियान आदि को देखते हुए बीएसए सहित सभी विभागीय अधिकारियों के तबादले अगले आदेश तक नहीं करने की बात कही। हालांकि विभाग की ओर से तबादलों को लेकर सभी आवश्यक तैयारी व सूची पूरी की जा चुकी थी। उच्च स्तर से अचानक हुए इस निर्णय को लेकर सोमवार को दिनभर विभाग में चर्चा रही। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि इस निर्णय का अनुपालन करना आसान नहीं होगा। क्योंकि आधा दर्जन से अधिक जिलों के बीएसए डीआईओएस बन गए हैं। उनके कार्यभार संभालने के बाद यह पद खाली हो जाएंगे
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





