हाथरस। छात्राओं के यौन शोषण के मामले में घिरे पीसी बागला महाविद्यालय के प्रोफेसर रजनीश कुमार के खिलाफ न्यायालय में दाखिल चार्जशीट सत्र न्यायालय भेज दी गई है। अब इस पर 27 जून को सुनवाई होगी। चार वीडियो और चार पीड़ित छात्राओं के बयानों के आधार पर पुलिस ने प्रोफेसर को आरोपी बनाया है।
इस संबंध में एक गुमनाम शिकायत वीडियो और फोटो के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग से की गई थी। महिला आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस से कार्रवाई करने के लिए कहा, जिस पर 13 मार्च को थाना हाथरस गेट पर उप निरीक्षक सुनील कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी। महिला आयोग को दिए प्रार्थना पत्र में एक पीड़ित छात्रा ने पीसी बागला कॉलेज के प्रवक्ता रजनीश कुमार पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






