प्रयागराज। तीन बार प्रवक्ता (पीजीटी) व दो बार प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा स्थगित होने के कारण परीक्षा तिथि को लेकर असमंजस में फंसे अभ्यर्थियों की तैयारी प्रभावित हो रही है। हालांकि, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अगले सप्ताह परीक्षा तिथि पर कोई निर्णय ले सकता है।
टीजीटी व पीजीटी परीक्षा के लिए 13.19 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। ये अभ्यर्थी तीन साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अगस्त के अंत में प्रस्तावित है, लेकिन आयोग परीक्षा की तिथि स्पष्ट नहीं कर पा रहा है।
वहीं, टीजीटी के 3539 पदों पर भर्ती के लिए 21 व 22 जुलाई को प्रस्तावित टीजीटी परीक्षा भी टलने के पूरे आसार हैं। मंगलवार को महाधरने के बावजूद आयोग ने परीक्षा तिथि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की।
अभ्यर्थी राजेश कुमार बालाजी, अनिल चौधरी, सिंहासन सिद्धू, संदीप कुमार कुशवाहा, अजय अवस्थी, प्रवेश श्रीवास्तव, शिवानी सिंह, प्रियंका, रमेश आदित्य का कहना है कि बार-बार परीक्षा टलने के कारण अभ्यर्थी मानसिक रूप परेशान हैं और इसी वजह से परीक्षा
से संबंधित तैयारी भी प्रभावित हो रही है।
बुधवार को भी अभ्यर्थियों का एक गुट आयोग पहुंचा और ज्ञापन देकर 21 व 22 जुलाई को प्रस्तावित टीजीटी परीक्षा स्थगित कर नई तिथि
घोषित करने की मांग की। वहीं, आयोग के सूत्रों का कहना है कि टीजीटी व पीजीटी परीक्षा की नई तिथियों पर जल्द ही फैसला होने की उम्मीद है। अगले हफ्ते आयोग इस मसले पर बैठक बुला सकता है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






