प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2024 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। स्क्रूटनी के दौरान बोर्ड अधिकारियों को एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए मिलीं। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में ऐसे कुल 17 मामलों का पता चला है।
क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज में कुल आक्षेप के 58 मामले सामने आए थे, जिनमें इन 17 मामलों के अलावा 15 मामलों में छद्म अभ्यर्थियों (फर्जी परीक्षार्थियों) की भूमिका सामने आई है। इसका मतलब है कि किसी अन्य व्यक्ति ने असली परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दी। वहीं, 13 अन्य विसंगतियों की भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
पहले इसकी जांच की जाती है और जांच के बाद मामला परीक्षा समिति के समक्ष रखा जाता है। परीक्षा समिति के निर्णय के अनुसार कार्रवाई की जाती है। – कमलेश कुमार, अपर सचिव, क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज
बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिनके एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तरपुस्तिकाएं मिली हैं, उनकी जांच परीक्षा समिति करेगी।
जांच में आरोपी पाए गए परीक्षार्थी को एक साल के लिए बोर्ड परीक्षा से डिबार कर दिया जाता है। वहीं, फर्जी परीक्षार्थियों को जेल हो जाती है और ऐसे अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से जमानत लेनी पड़ती है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






