19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ,  बीते 24 घंटों से मानसून के चलते यूपी के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और बारिश जनित हादसों में तीन लोगों की जान चली गई।

अमौसी स्थित प्रदेश के मौसम मुख्यालय के अनुसार सबसे ज्यादा 132 मिलीमीटर वर्षा ललितपुर में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत 19 जिलों में सोमवार को भारी बारिश और 53 जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में रविवार को बारिश हुई तो कई उमस से परेशान रहे। मुजफ्फरनगर के गांव शेरनगर में तीन साल का मासूम पैर फिसलने से नाले के बहाव में बह गया। मुरादाबाद-अमरोहा में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई, दो अन्य महिलाओं समेत कई घायल हो गए। सहारनपुर के बिजलीघर पर बिजली गिरने से मशीनों में आग लग गई।

देवरिया में बिजली गिरने से एक की मौत: देवरिया में बारिश के दौरान बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई, सिद्धार्थनगर में दो लोग झुलस गए।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment