पीसीएस : मुख्य परीक्षा में प्रयागराज के सांस्कृतिक महत्व पर पूछा प्रश्न, मेंस में 92 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रयागराज और लखनऊ के 34 केंद्रों पर आयोजित पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन उत्तर प्रदेश विशेष पर आधारित सामान्य अध्ययन के पांचवें और छठवें प्रश्नपत्रों की परीक्षा हुई।

पांचवें प्रश्नपत्र में खंड अ का पहला ही सवाल आठ नंबर का पूछा था-’प्राचीन भारत में ‘प्रयागराज’ के सांस्कृतिक महत्व का वर्णन कीजिए।’ खंड ब में 12 नंबर का सवाल था-’उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भूमिका और लोक सेवकों के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चयन के लिए उसके समक्ष चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।’ उत्तर प्रदेश में ‘सार्वजनिक स्कूली शिक्षा की विफलता एवं भविष्य’ पर 12 अंक की टिप्पणी लिखनी थी। यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख त्योहारों की विशेषताएं और उनकी सामाजिक-आर्थिक भूमिका पर विस्तृत व्याख्या और यूपी में खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों का परीक्षण करने को कहा था। एक अन्य प्रश्न में ‘संगठित अपराध एवं आतंकवाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियां हैं। इनका प्रतिकार करने के लिए उत्तर प्रदेश में क्या प्रबंधन किया गया है? को स्पष्ट करने जबकि उत्तर प्रदेश के राज्य उच्च न्यायालय के गठन व क्षेत्राधिकार की विवेचना करने को कहा था। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख त्योहारों की विशेषताएं और उनकी सामाजिक-आर्थिक भूमिका पर विस्तृत व्याख्या भी लिखनी थी। छठवें प्रश्नपत्र में पूछा गया था- ‘डिजिटल इंडिया’ राष्ट्रीय मिशन में उत्तर प्रदेश सरकार की भागीदारी का परीक्षण कीजिए। उत्तर प्रदेश में कृषि के व्यावसायीकरण के क्या लाभ हैं?, एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियां तथा कार्यक्रम क्या हैं?, उत्तर प्रदेश में अंगूर की खेती को बढ़ावा देने में क्या चुनौतियां हैं और यह उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास में किस प्रकार सहायक हो सकती है? जैसे सवाल पूछे थे। अन्य सवालों में-’उत्तर प्रदेश का ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनने के लिये मुख्य वैज्ञानिक चुनौतियां क्या हैं?’, ‘उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मेलनों की उपलब्धियों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये’, ‘उत्तर प्रदेश को भौगोलिक प्रदेशों में विभक्त कीजिए और इनके भौगोलिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व को समझाइये।’ आदि शामिल थे।

मेंस में 92 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

प्रयागराज। सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा 2024 मुख्य परीक्षा में पंजीकृत 14821 अभ्यर्थियों में से लगभग 92 प्रतिशत रहे। अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुसार परीक्षा सकुशल, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्वक संपन्न हुई।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment