ग्राम पंचायतें घटीं, 58195 के बजाय बनेंगे 57694 ग्राम प्रधान – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ। प्रदेश में सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतें देवरिया, आजमगढ़ और प्रतापगढ़ में कम हुई हैं। कुल 512 ग्राम पंचायतें समाप्त हुई हैं, जबकि 11 नई पंचायतों का गठन हुआ है।

जहां वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में 58195 ग्राम प्रधान चुने गए थे, वहीं अगले साल होने वाले चुनाव में 57694 ग्राम प्रधान बनेंगे। शहरी क्षेत्र के विस्तार के कारण देवरिया में 64 ग्राम पंचायतें, आजमगढ़ में 49 और प्रतापगढ़ में 46 ग्राम पंचायतें समाप्त की गई हैं। इसके अलावा अलीगढ़ में 16, अम्बेडकरनगर में 3, अमरोहा में 21 और अयोध्या में 22 ग्राम पंचायतें खत्म हुई हैं। बस्ती में कोर्ट के आदेश से दो नई ग्राम पंचायतों का सृजन किया गया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment