पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण 18 से – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ, । त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण 18 जुलाई से शुरू होगा। अंतिम सूची 15 जनवरी 2026 को जारी होगी। पंचायत चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 तक कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह के मुताबिक, किसी ग्राम पंचायत का आंशिक भाग अन्य ग्राम पंचायत या नगर निकाय में समाहित होने पर विलोपन एवं मतदाता सूची प्रिंट कराने की कार्रवाई और बीएलओ, पर्यवेक्षकों को कार्य आवंटन जानकारी, प्रशिक्षण के साथ स्टेशनरी वितरण 18 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा। प्रदेश भर में बीएलओ घर-घर जाकर गणना, सर्वेक्षण, हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करने की अवधि के अलावा एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले अर्ह व्यक्तियों के नाम सूची में 14 अगस्त से 29 सितंबर तक जोड़े जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की अवधि 14 अगस्त से 22 सितंबर तक होगी। ऑनलाइन आवेदन फॉर्मों की घर-घर जाकर जांच प्रक्रिया 23 से 29 सितंबर तक होगी। 

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment